Trending

दिवाली के अवसर पर सोना सस्ता हो गया..! नई दरों की पूरी सूची यहां देखें | Gold Rate Today 22 October

Gold Rate Today 22 October : ये लीजिए दिवाली और धनतेरस से पहले एक बार सोने और चांदी दोनों की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज हुई है। त्योहारी सीजन के चलते मांग इतनी ज्यादा है कि अब सोना-चांदी और ज्यादा महंगा हो गया है।

सस्ता हुआ सोना,

यहाँ क्लिक कर जानें क्या है नई कीमत

क्या आप अभी सेना-चांदी की कीमतों में कमी का इंतजार कर रहे हैं? लेकिन सोना और चांदी ने अब सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोने की कीमतों में सोमवार, 21 अक्टूबर को ₹750 की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह ₹80,650 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में ₹5,000 प्रति किलोग्राम की तेज उछाल आई है, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत ₹99,500 प्रति किलोग्राम हो गई। अगर इसमें जीएसटी को जोड़ देंगे तो यह 1 लाख के पार हो जाएगी। बता दें यह जानकारी ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने दी है।

Gold Rate Today 22 October

लगातार चौथे दिन तेजी जारी रखते हुए चांदी की कीमतें ₹5,000 बढ़कर ₹99,500 प्रति किलोग्राम हो गईं है, जो शुक्रवार को ₹94,500 प्रति किलोग्राम थी। दरअसल ये कीमत बिना जीएसटी के दी हुई है अगर इसमें 3 फीसदी का जीएसटी जोड़ देंगे तो यह 1 लाख को पार कर जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी के बाजार में यह तेजी मुख्य रूप से इंडस्ट्री की तरफ से आई मांग और सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण है। चांदी की कीमतों में आगे भी तेजी बनी रह सकती है।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹750 बढ़कर ₹80,250 प्रति 10 ग्राम हो गई है। शुक्रवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹79,500 प्रति 10 ग्राम और 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹79,900 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

बुलियन ट्रेडर्स के अनुसार, त्योहार और शादी के सीजन में ज्वैलर्स खरीदारी बढ़ा रहे है जिससे सोने की कीमतों में उछाल आया है। इसके साथ ही, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स है और शेयर बाजार में गिरावट से भी सोने में निवेशक रुचि बढ़ा रहे हैं।

MCX पर दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने के वायदा सौदे ₹493 यानी 0.63 प्रतिशत बढ़कर ₹78,242 प्रति 10 ग्राम हो गए। दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी के वायदा सौदे ₹2,822 यानी 2.96 प्रतिशत बढ़कर ₹98,224 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

LKP सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट, जतिन त्रिवेदी ने कहा कि चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है क्योंकि सोने की कीमतें बढ़ने के साथ ही लोग चांदी को सस्ता विकल्प मान रहे हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और सोलर एनर्जी के सेक्टर में चांदी की मांग बढ़ने से इसकी कीमतों में लंबे समय तक तेजी बने रहने की उम्मीद है।

वैश्विक स्तर पर Comex गोल्ड फ्यूचर्स 0.52 प्रतिशत बढ़कर USD 2,744.30 प्रति औंस हो गए हैं। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौंमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, क्योंकि निवेशक इसे सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button